चीन में भूस्खलन से चार लोगों की मौत, 900 लोगों को निकाला गया

चीन में भूस्खलन से चार लोगों की मौत, 900 लोगों को निकाला गया

चीन में भूस्खलन से चार लोगों की मौत, 900 लोगों को निकाला गया
Modified Date: June 27, 2023 / 05:00 pm IST
Published Date: June 27, 2023 5:00 pm IST

ताइपे, 27 जून (एपी) चीन के सिचुआन प्रांत में एक काउंटी में भूस्खलन के बाद चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग लापता हो गए। प्राकृतिक आपदा के बाद अधिकारियों ने 900 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन ब्यूरो के अनुसार, अचानक आई बाढ़ के कारण वेनचुआन काउंटी के मियांसी और वेइझोउ में भूस्खलन हुआ।

सरकारी मीडिया ने बताया कि मंगलवार तड़के हुए भूस्खलन के बाद 400 से अधिक बचावकर्मियों ने लापता लोगों की तलाश शुरू की।

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, मियांसी में चार लोग मृत पाए गए और तीन अन्य लोग लापता है।

समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर में बताया गया है कि इलाके के 900 से अधिक लोगों को निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

एपी जितेंद्र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में