ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी से करीब 300 उड़ान रद्द
ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी खामी से करीब 300 उड़ान रद्द
लंदन, आठ सितंबर (एपी) ब्रिटेन की हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मंगलवार को करीब 300 उड़ान रद्द कर दी गईं। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने यह जानकारी दी।
ब्रिटेन की राष्ट्रीय हवाई यातायात सेवा (एनएटीएस) ने मंगलवार दोपहर बताया था कि उसके इंजीनियर गड़बड़ी को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। उसने कहा कि इस समस्या का असर उड़ानों के प्रस्थान पर पड़ रहा था। एनएटीएस ने कहा कि स्थिति सामान्य होने में कुछ समय लगेगा।
फ्लाइटरडार24 के अनुसार, इस गड़बड़ी से ब्रिटिश एयरवेज और ईजीजेट समेत कई विमानन कंपनियों की उड़ानें प्रभावित हुईं।
एपी अमित माधव
माधव

Facebook


