कीव, 14 मार्च (एपी) यूक्रेन के कीव क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यूक्रेन की राजधानी के लिए स्थानीय प्रशासन के प्रमुख मिकोला कलाशिंक ने शनिवार को बताया कि तीन घायलों की हालत गंभीर है, जिनमें से दो की सर्जरी की जा रही है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि चार जिलों में बीती रात हुए इन हमलों में रिहाइशी इमारतों, शैक्षिक संस्थानों, उद्योग प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का मुख्य निशाना कीव क्षेत्र का ऊर्जा ढांचा था।
उन्होंने कहा कि रूस ने विभिन्न प्रकार से 430 ड्रोन और 68 मिसाइल दागीं।
कुछ दिन पहले अमेरिका ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का हवाला देते हुए इस सप्ताह रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली शांति वार्ता स्थगित कर दी थी।
एपी जोहेब पवनेश
पवनेश