कैरेबियाई सागर में ‘मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी नौका’ पर हमले में चार लोगों की मौत: अमेरिकी सेना

कैरेबियाई सागर में ‘मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी नौका’ पर हमले में चार लोगों की मौत: अमेरिकी सेना

कैरेबियाई सागर में ‘मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़ी नौका’ पर हमले में चार लोगों की मौत: अमेरिकी सेना
Modified Date: September 20, 2026 / 08:43 am IST
Published Date: September 20, 2026 8:43 am IST

वाशिंगटन, 20 सितंबर (एपी) अमेरिकी सेना ने कैरेबियाई सागर में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी एक संदिग्ध नौका पर हमला कर दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह कार्रवाई लैटिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के जारी अभियान का हिस्सा है।

ट्रंप प्रशासन द्वारा ‘‘नार्कोटेररिस्ट’’ कहे जाने वाले लोगों को निशाना बनाकर करीब एक साल पहले शुरू किए गए सैन्य अभियान के तहत नौकाओं पर किए गए 69 हमलों में अब तक कम से कम 231 लोग मारे जा चुके हैं।

अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियाई सागर में पहले की ज्यादातर सैन्य कार्रवाइयों की तरह इस बार भी मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाले ज्ञात मार्ग पर कथित तस्करों को निशाना बनाया गया।

हालांकि, सेना ने यह साबित करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं दिया कि नौका में मादक पदार्थ ले जाए जा रहे थे।

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लैटिन अमेरिका में मादक पदार्थ गिरोहों के साथ ‘‘सशस्त्र संघर्ष’’ में है।

उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थों की आमद रोकने और मादक पदार्थों की अत्यधिक मात्रा लेने से होने वाली मौतों को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई बताया है।

एपी राखी सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में