काहिरा, 11 अगस्त (एपी) ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार को बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक जहाज पर मिसाइलें दागीं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। यमन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि मृतकों में तीन पाकिस्तानी नागरिक और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल हैं।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हूती विद्रोहियों ने यमन के एक वाणिज्यिक जहाज पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।
मंत्रालय ने बताया कि विद्रोहियों ने एक और मिसाइल दागी, जिसका निशाना जहाज तक पहुंचने की कोशिश कर रही बचाव टीम थी। इस हमले में यमन का एक बचावकर्मी घायल हो गया।
एपी आशीष सुरेश
सुरेश