Lucknow Cyber Crime Action: यहाँ 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, 3 को किया गया सस्पेंड.. 100 से ज्यादा अपराधियों और हुई कार्रवाई तो मचा महकमें में हड़कंप

Ads

लखनऊ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोलकाता और गुजरात से भी आरोपी पकड़े गए।

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 06:22 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 06:23 PM IST

Lucknow Cyber Crime Action 2026 || Image- IBC24 News Archive

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में 119 साइबर आरोपी गिरफ्तार
  • कोलकाता और गुजरात से भी गिरफ्तारी
  • तीन पुलिसकर्मी निलंबित, छह लाइन हाजिर

लखनऊ: साइबर अपराध के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं। (Lucknow Cyber Crime Action 2026) तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस की टीम ने कोलकाता से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि गुजरात से भी एक महत्वपूर्ण आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कई पुलिसकर्मी निलंबित भी

जांच के दौरान पुलिस अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क तक पहुंची है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर मामले की विवेचना जारी है। संदिग्ध भूमिका सामने आने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, जबकि छह पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों को सहयोग देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल साइबर अपराधियों के खिलाफ की गई यह हाल फ़िलहाल की सबसे बड़ी कार्यवाही में से एक है।

पुलिस ने जारी की प्रेस रिलीज

इस संबंध में लखनऊ पुलिस की तरफ से प्रेसनोट भी जारी किया है। उन्होंने लिखा है, “साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 119 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए।”

गिरफ्तार अभियुक्तों से प्राप्त जानकारी, तकनीकी विश्लेषण एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम द्वारा कोलकाता से 03 तथा गुजरात से 01 अन्य महत्वपूर्ण अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। (Lucknow Cyber Crime Action 2026) इन गिरफ्तारियों से स्पष्ट है कि विवेचना को केवल घटनास्थल तक सीमित न रखते हुए अपराध से जुड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क एवं उसके अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रकरण में प्राप्त डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तथा विवेचना के क्रम में आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

इसी क्रम में पुलिस कार्रवाई की समय समीक्षा के दौरान उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, अभिलेखों एवं अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कराया गया। परीक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका एवं निर्धारित प्रक्रिया के विचलन से संबंधित तथ्य संज्ञान में आने पर 03 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, इसके अतिरिक्त 06 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उक्त कार्रवाई प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में निर्धारित प्रक्रियाओं एवं मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस द्वारा साइबर अपराध से जुड़े पूरे नेटवर्क की पहचान एवं उसके प्रत्येक स्तर पर संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका का परीक्षण किया जा रहा है। (Lucknow Cyber Crime Action 2026) साइबर अपराध में प्रत्यक्ष रूप से संलिप्त व्यक्ति अथवा किसी भी स्तर पर साइबर अपराधियों को सहयोग, संरक्षण या सुविधा प्रदान करने वाले व्यक्तियों की जांच में भूमिका प्रमाणित होने पर, उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

“साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना तथा अपराध से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाना पुलिस की प्राथमिकता है।” श्रीमती किरण यादव आईपीएस, एडीसीपी क्राइम, कमिश्नरेट लखनऊ

इन्हें भी पढ़ें:

सरकारी वाहनों में विशेष पंजीकरण नंबर के लिए नहीं दिया जाएगा अतिरिक्त धन: महाराष्ट्र सरकार

फिच ने भारत की रेटिंग को बीबीबी- पर कायम रखा, कहा- मुश्किलों के बावजूद घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत

गलत निर्णय के लिए एआई मॉडल को दोष न दें, मानवीय निगरानी जरूरी: आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान: बीएमआई

अबू धाबी भारतीय पर्यटकों को प्रवेश वीजा मुफ्त देगा

Q1. लखनऊ पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?

A. पुलिस ने साइबर अपराध मामले में 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Q2. किन राज्यों से अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई?

A. तकनीकी जांच के आधार पर कोलकाता से तीन और गुजरात से एक आरोपी पकड़ा गया।

Q3. पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई हुई?

A. संदिग्ध भूमिका सामने आने पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित और छह लाइन हाजिर किए गए।