France Gold Reserves News : सोने की चाल, फ्रांस मालामाल! अमेरिका से अपना खजाना समेटते ही इस देश के बैंक की तिजोरी में आए इतने पैसे

फ्रांस ने न्यूयॉर्क में रखा अपना 129 टन सोना बेचकर और नया सोना खरीदकर भारी मुनाफा कमाया। अब देश का पूरा स्वर्ण भंडार पेरिस में सुरक्षित रखा गया है।

France Gold Reserves News : सोने की चाल, फ्रांस मालामाल! अमेरिका से अपना खजाना समेटते ही इस देश के बैंक की तिजोरी में आए इतने पैसे

France Gold Reserves News / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 6, 2026 / 11:15 pm IST
Published Date: April 6, 2026 11:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फ्रांस ने न्यूयॉर्क से 129 टन स्वर्ण भंडार हटाया।
  • इस प्रक्रिया से 12.8 अरब यूरो का वित्तीय लाभ हुआ।
  • अब पूरा स्वर्ण भंडार पेरिस में सुरक्षित रखा गया है।

नई दिल्ली : France Gold Reserves News ग्लोबल इकोनॉमी और सुरक्षित निवेश के नजरिए से फ्रांस ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। फ्रांस के केंद्रीय बैंक (Bank of France) ने न्यूयॉर्क (अमेरिका) में स्थित अपने दशकों पुराने स्वर्ण भंडार को पूरी तरह से खाली कर दिया है। बैंक ने न केवल अपना सारा सोना वापस स्वदेश मंगाया है, बल्कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सोने की बढ़ी हुई कीमतों का फायदा उठाते हुए भारी मुनाफा भी कमाया है।

12.8 अरब यूरो का जबरदस्त वित्तीय लाभ

फ्रांस ने न्यूयॉर्क के फेडरल रिजर्व बैंक में रखे 129 टन सोने की बिक्री कर दी। इसके बाद, बैंक ने उतनी ही मात्रा में नया सोना यूरोप के बाजारों से खरीदा है, जो आधुनिक शुद्धता और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर पूरी तरह खरा उतरता है। Bank of France, सोना बेचने और दोबारा खरीदने की इस प्रक्रिया के बीच वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें काफी बढ़ चुकी थीं। इसके परिणामस्वरूप फ्रांस को €12.8 बिलियन यानि लगभग 12.8 अरब यूरो का जबरदस्त वित्तीय लाभ हुआ है।

क्या था नया सोना खरीदने का मुख्य उद्देश्य ?

पुराने सोने के बदले नया सोना खरीदने का मुख्य कारण यह भी था कि भंडार में मौजूद सोना वर्तमान के उच्चतम मानकों (Current Standards) के अनुरूप हो। इस कार्रवाई के साथ ही अब फ्रांस का शत-प्रतिशत स्वर्ण भंडार पेरिस में बैंक ऑफ फ्रांस की अपनी तिजोरियों में जमा हो गया है वहीँ इस मुनाफे और सुरक्षित भंडार के साथ फ्रांस की वैश्विक आर्थिक स्थिति और भी मजबूत हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.