Bhopal Minor Girl Rape : घर से लापता हुई 9वीं की छात्रा, एक महीने तक रही कैद… मोबाइल लोकेशन ने खोला पड़ोसी समेत 2 का ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग

भोपाल में 9वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण और करीब एक महीने तक बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और सर्विलांस की मदद से छात्रा को मंडीदीप से सुरक्षित बरामद किया। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Bhopal Minor Girl Rape : घर से लापता हुई 9वीं की छात्रा, एक महीने तक रही कैद… मोबाइल लोकेशन ने खोला पड़ोसी समेत 2 का ऐसा राज कि पुलिस भी रह गई दंग

Bhopal Minor Girl Rape

Modified Date: August 20, 2026 / 09:47 pm IST
Published Date: August 20, 2026 9:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 9वीं की छात्रा करीब एक महीने तक मंडीदीप में रही बंधक
  • सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद किया
  • मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

भोपाल : Bhopal Minor Girl Rape :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसे एक महीने तक रायसेन जिले के मंडीदीप में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने सर्विलांस और मोबाइल लोकेशन के आधार पर दबिश देकर छात्रा को सुरक्षित मुक्त कराया और मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बार बार किया छात्रा से दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी, जिसकी शिकायत परिजनों ने गोविंदपुरा थाने में दर्ज कराई थी। Bhopal Rape News जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी विकास उसे बहला-फुसलाकर मंडीदीप ले गया था। वहां उसने एक कमरे में छात्रा को करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।

पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने भी किया दुष्कर्म

पुलिस की पूछताछ में पीड़ित छात्रा ने एक और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक अन्य शादीशुदा युवक दीपक साहू ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। भोपाल पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर छात्रा को सकुशल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी विकास और सह-आरोपी दीपक साहू दोनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें:


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.