पेरिस, 14 मार्च (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उन्होंने लेबनान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा संसद के स्पीकर से बात की है, और देश को अराजकता में डूबने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए।
मैक्रों ने कहा कि हिजबुल्ला को तुरंत ‘अपनी आक्रामकता’ रोकनी चाहिए जबकि इजराइल को बड़े पैमाने पर अपने हवाई हमलों को रोकना चाहिए।
फ्रांस के राष्ट्रपति के मुताबिक लेबनानी नेताओं ने कहा है कि वे इजराइल के साथ सीधी वार्ता करने को तैयार हैं।
मैक्रों ने कहा कि इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए ताकि वे युद्धविराम तक पहुंचने के लिए बातचीत शुरू कर सकें, एक स्थायी समाधान ढूंढ सकें और लेबनान की संप्रभुता के समर्थन में लेबनानी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने का अवसर प्रदान कर सकें।
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने इजराइल के साथ बातचीत करने की तत्परता व्यक्त की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। लेबनान और इजराइल 1948 से ही युद्धरत हैं।
एपी रवि कांत रवि कांत पवनेश
पवनेश