BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

सीरिया में ताज़ा झड़पें शुरू

सीरिया में ताज़ा झड़पें शुरू

सीरिया में ताज़ा झड़पें शुरू
Bhasha
Published: 03 Aug 2025 | 8:25 pmModified: 03 Aug 2025 | 8:25 pm

बेरूत, तीन अगस्त (एपी) सीरिया में शनिवार रात से रविवार सुबह तक दो अलग-अलग स्थानों पर फिर हिंसक संघर्ष देखने को मिला, जिससे कमजोर पड़ रहे संघर्षविराम पर दबाव बढ़ा है और अंतरिम सरकार की पूरे देश में अपना नियंत्रण स्थापित करने की क्षमता पर सवाल उठने लगे।

उत्तर में, सरकार से संबद्ध लड़ाकों ने कुर्द नेतृत्व वाला बलों का सामना किया। कुर्द बलों ने क्षेत्र के अधिकांश हिस्से पर कब्जा किया हुआ है जबकि दक्षिणी प्रांत सुवेदा में उनकी झड़प दरोज़ सशस्त्र समूहों से हुई।

संघर्ष ऐसे वक्त हुआ है जब सीरिया की अंतरिम सरकार सुवेदा प्रांत में दरोज़ गुट के साथ पिछले महीने हुए संघर्ष विराम को बनाए रखने की कोशिश कर रही है। वहीं अमेरिका समर्थित, कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक बलों (एसडीएफ) के साथ एक समझौते को लागू करने की कोशिश भी कर रही है।

सरकारी टेलीविजन ने कहा कि शनिवार को दक्षिणी प्रांत सुवेदा में सरकारी बलों और दरोज़ धार्मिक अल्पसंख्यक मिलिशिया के बीच झड़पें हुईं, और यह संघर्ष तब शुरू हुआ जब दरोज़ गुटों ने सीरियाई सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें कम से कम एक सदस्य मारा गया।

सरकारी चैनल ‘अलीखबरिया’ ने एक अज्ञात सुरक्षा अधिकारी के हवाले से कहा कि संघर्ष विराम तोड़ा गया है। रक्षा मंत्रालय ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इस बीच, ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि सुरक्षा बल के मारे गए सदस्य के अलावा, सुवेदा प्रांत के पश्चिमी भाग में हुई झड़पों में दरोज समुदाय के एक सदस्य की भी मौत हुई है और कम से कम नौ अन्य घायल हो गए।

दूसरी ओर, एसडीएफ के प्रवक्ता फरहाद शमी ने कहा कि समूह दीर हफ्फार में सरकारी बलों के भीतर 'अनुशासनहीन गुटों' द्वारा की गई गोलाबारी का जवाब दे रहा था।

इज़राइली सेना ने गोलान हाइट्स की सीमा पर हमले किए।

एपी नोमान प्रशांत

प्रशांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: सीरिया में ताज़ा झड़पें शुरू

People also search for:ConflictSyriasyria conflict

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm