चीन के तियांजिन शहर में गैस से विस्फोट, एक की मौत 12 अन्य घायल

Ads

चीन के तियांजिन शहर में गैस से विस्फोट, एक की मौत 12 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - July 20, 2022 / 01:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

Madhya Pradesh Municipal Election 2022: BJP's Prahlad Patel wins for Ratlam mayor's post.

बीजिंग, 20 जुलाई (एपी) चीन के शहर तियांजिन में छह मंजिला एक आवासीय इमारत में गैस से विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तियांजिन की सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई ‘तियांजिन डेली’ की खबर के अनुसार, धमाका मंगलवार को सुबह हुआ। घटना के 10 घंटे बाद शाम पांच बजकर 40 मिनट पर फंसे हुए एक व्यक्ति को निकाला गया जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

खबर में कहा गया कि फंसे हुए तीन और लोगों की तलाश जारी है तथा घायल हुए दर्जनभर अन्य लोगों के जीवन पर संकट नहीं है। शहर के बीचेन क्षेत्र में सुबह सवा सात बजे धमाका हुआ। तियांजिन डेली की खबर के अनुसार, धमाके के कारण की जांच की जा रही है।

एपी यश माधव

माधव