गाजा की मिस्र से सटी रफाह सीमा क्रॉसिंग सीमित आवाजाही से फिर से खोली गयी

Ads

गाजा की मिस्र से सटी रफाह सीमा क्रॉसिंग सीमित आवाजाही से फिर से खोली गयी

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 01:41 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 01:41 PM IST

काहिरा, दो फरवरी (एपी) मिस्र और इजराइल के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि गाजा की मिस्र से सटी रफाह सीमा क्रॉसिंग सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दी गयी है, जो हमास के साथ संघर्षविराम के आगे बढ़ने की दिशा में एक अहम कदम है।

मिस्र के एक अधिकारी ने बताया कि क्रॉसिंग को खोले जाने के पहले दिन 50 फलस्तीनी आ-जा सकेंगे। संघर्षविराम समझौते के क्रियान्वयन से जुड़ी वार्ताओं में शामिल इस अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

मिस्र की सरकारी मीडिया ने भी रफाह सीमा क्रॉसिंग के दोबारा खुलने की पुष्टि की है।

एपी गोला शोभना

शोभना