इजराइल के साथ युद्ध के कारण जर्मन साइकिल चालक को हिरासत में लिया गया: ईरान
इजराइल के साथ युद्ध के कारण जर्मन साइकिल चालक को हिरासत में लिया गया: ईरान
तेल अवीव, 21 जून (एपी) ईरान ने जासूसी के आरोप में जर्मनी के एक साइकिल चालक को हिरासत में लेने की बात शनिवार को पहली बार स्वीकार की। संभवतः यह तेहरान द्वारा इजराइल के साथ युद्ध के दौरान जर्मनी पर दबाव बनाने का प्रयास है।
अर्ध-सरकारी ‘मेहर’ समाचार एजेंसी ने अनाम व्यक्ति की गिरफ्तारी का वीडियो फुटेज जारी किया।
एजेंसी ने हालांकि यह नहीं बताया कि गिरफ्तारी कब हुई, लेकिन साइकिल चालक को मरकजी प्रांत से हिरासत में लेने की बात स्वीकार की गयी।
मरकजी प्रांत में ही ईरान का अराक भारी जल रिएक्टर है।
जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की खबर के मुताबिक, गिरफ्तारी पिछले वर्ष हुई थी और उस व्यक्ति को तेहरान की कुख्यात एविन जेल में रखा गया है।
एविन जेल में पश्चिमी देशों के लोगों और राजनीतिक कैदियों को रखा जाता है।
जर्मनी के विदेश मंत्री ने शनिवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
एपी जितेंद्र दिलीप
दिलीप
लेखक के बारे में
Web Title: इजराइल के साथ युद्ध के कारण जर्मन साइकिल चालक को हिरासत में लिया गया: ईरान
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर
02 Oct 2026 | 8:18 amइस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान
02 Oct 2026 | 1:10 amविमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया
02 Oct 2026 | 1:00 amगोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की
02 Oct 2026 | 12:57 amनेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
02 Oct 2026 | 12:50 amफ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
02 Oct 2026 | 12:17 amपाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm