होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के मिशन में अमेरिकी भागीदारी हो : जर्मनी
होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के मिशन में अमेरिकी भागीदारी हो : जर्मनी
पेरिस, 17 अप्रैल (एपी) जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने शुक्रवार को कहा कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों के आवागमन को सुरक्षित करने के लिए यूरोप के नेतृत्व वाले मिशन में अमेरिकी भागीदारी चाहते हैं।
जलडमरूमध्य को सुरक्षित करने पर पेरिस में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के बाद मर्ज़ ने कहा कि जर्मनी इस तरह के मिशन में बारूदी सुरंगों को हटाने और समुद्री खुफिया क्षमताओं का योगदान दे सकता है, लेकिन इसके लिए संसदीय समर्थन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव जैसे “मजबूत कानूनी आधार” की आवश्यकता होगी।
उन्होंने कहा कि जर्मनी, “यदि संभव हो तो, अमेरिका की भागीदारी भी देखना चाहेगा; हमारा मानना है कि यह वांछनीय होगा”।
एपी प्रशांत पवनेश
पवनेश

Facebook


