इजराइल और लेबनान के बीच शांति वार्ता का समर्थन करते हैं : जर्मन चांसलर मर्ज

इजराइल और लेबनान के बीच शांति वार्ता का समर्थन करते हैं : जर्मन चांसलर मर्ज

इजराइल और लेबनान के बीच शांति वार्ता का समर्थन करते हैं : जर्मन चांसलर मर्ज
Modified Date: April 14, 2026 / 06:50 pm IST
Published Date: April 14, 2026 6:50 pm IST

बर्लिन, 14 अप्रैल (एपी) जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत में कहा कि वह मंगलवार को वाशिंगटन में इजराइल और लेबनान की सरकारों के बीच होने वाली सीधी शांति वार्ता का समर्थन करते हैं।

जर्मन चांसलर के कार्यालय द्वारा सोमवार रात को जारी बयान के मुताबिक मर्ज ने दक्षिणी लेबनान में शत्रुता समाप्त करने का आह्वान किया और कहा कि आतंकवादी समूह हिजबुल्ला को अपने हथियार डाल देने चाहिए।

बयान के मुताबिक उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच लंबित मुद्दों के राजनीयिक समाधान के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोराई और कहा कि यदि आवश्यक शर्तें पूरी होती हैं तो होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता में योगदान देने के लिए सरकार तत्पर है।

मर्ज़ ने फलस्तीनी क्षेत्रों में हो रहे घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि वेस्ट बैंक का किसी भी तरह से इजराइल में आंशिक विलय नहीं होना चाहिए।

एपी धीरज पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में