काला सागर में संदिग्ध ड्रोन हमले में यूनान का एक तेल टैंकर क्षतिग्रस्त

Ads

काला सागर में संदिग्ध ड्रोन हमले में यूनान का एक तेल टैंकर क्षतिग्रस्त

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 10:15 PM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 10:15 PM IST

एथेंस, 14 मार्च (एपी) रूस के नोवोरोसियस्क बंदरगाह के पास काला सागर में एक संदिग्ध ड्रोन हमले में यूनान के ध्वज वाले एक तेल टैंकर को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूनान के जहाजरानी मंत्रालय ने कहा कि यह हमला शनिवार तड़के हुआ, जिससे टैंकर को क्षति हुई, लेकिन चालक दल के 24 सदस्य सुरक्षित हैं और जहाज यात्रा कर सकता है।

अमेरिकी तेल कंपनी शेवरॉन द्वारा किराए पर लिया गया ‘मारन होमर’ जहाज उत्तरी यूनान के थेसालोनिकी से काला सागर में स्थित बंदरगाह की ओर जा रहा था तथा उसे इस्तांबुल रवाना होना था।

यूनान के सरकारी अधिकारियों और जहाज की संचालक कंपनी के अनुसार, तेल लेने से पहले ही इस पर मिसाइल या ड्रोन से हमला किया गया था।

यूनान ने कहा कि वह इस मामले में जिम्मेदार देश के खिलाफ कड़ी शिकायत दर्ज कराएगा, हालांकि उसने इसके बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। बाद में उसने कहा कि यूक्रेन काला सागर में लगातार हमले करता रहता है।

एपी रवि कांत रवि कांत अविनाश

अविनाश