गाजा में संघर्षविराम के बाद इजराइल से जंग रोक देगा समूह : हिजबुल्ला

गाजा में संघर्षविराम के बाद इजराइल से जंग रोक देगा समूह : हिजबुल्ला

गाजा में संघर्षविराम के बाद इजराइल से जंग रोक देगा समूह : हिजबुल्ला
Modified Date: July 2, 2024 / 10:11 pm IST
Published Date: July 2, 2024 10:11 pm IST

बेरूत, दो जुलाई (एपी) लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के उपनेता ने मंगलवार को कहा कि लेबनान-इजराइल सीमा पर जारी संघर्ष को रोकने का एकमात्र तरीका गाजा में पूर्ण संघर्ष विराम है।

हिजबुल्ला के उपनेता शेख नईम कासिम ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में समूह के राजनीतिक कार्यालय में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ”अगर गाजा में संघर्ष विराम होता है तो हम बिना किसी चर्चा के युद्ध रोक देंगे।”

कासिम ने कहा कि इजराइल-हमास युद्ध में हिजबुल्ला की भागीदारी उसके सहयोगी हमास के लिए एक ‘समर्थक मोर्चे’ के रूप में रही है और अगर युद्ध रुक जाता है तो सैन्य समर्थन भी नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा लेकिन अगर इजराइल बिना किसी औपचारिक युद्ध विराम समझौते के गाजा से अपनी पूरी की पूरी सेना वापस बुला लेता है तो लेबनान-इजराइल पर जारी संघर्ष की जटिलताएं बरकरार रह सकती हैं।

कासिम ने 40 मिनट के साक्षात्कार के दौरान कहा, ”अगर गाजा में संघर्ष विराम होने या फिर नहीं होने, युद्ध और युद्ध नहीं होने को लेकर मिलीजुली चीजें रहती हैं तो हम उस पर अभी कोई जवाब नहीं दे सकते (कि हम क्या प्रतिक्रिया देंगे) क्योंकि हम इसके स्वरूप, इसके परिणामों, इसके प्रभावों को नहीं जानते हैं।”

एपी जितेंद्र प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में