खाड़ी देशों ने ईरान से हमले बंद करने की अपील की

खाड़ी देशों ने ईरान से हमले बंद करने की अपील की

खाड़ी देशों ने ईरान से हमले बंद करने की अपील की
Modified Date: September 23, 2026 / 08:27 am IST
Published Date: September 23, 2026 8:27 am IST

संयुक्त राष्ट्र, 23 सितंबर (एपी) क्षेत्रीय खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) ने ईरान और उसके सहयोगी समूहों से खाड़ी के अरब देशों पर हमले बंद करने और दो महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से मुक्त आवागमन की अनुमति देने का आह्वान किया है।

परिषद के प्रमुख जासेम मोहम्मद अलबुदैवी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से होकर जहाजों के आवागमन में व्यवधान ने दुनियाभर के तेल बाजारों और आपूर्ति प्रणालियों को प्रभावित किया है, जिसका ‘‘विश्वव्यापी असर’’ पड़ा है।

ईरान ने कहा है कि उसने अमेरिका और इजराइल के हमलों के जवाब में क्षेत्र में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

अलबुदैवी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर स्विट्जरलैंड के अधिकारियों के साथ बैठक में यह टिप्पणी की।

एपी रंजन गोला

गोला


लेखक के बारे में