यूक्रेन में बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की

यूक्रेन में बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की

यूक्रेन में बंदूकधारी ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या की
Modified Date: April 18, 2026 / 09:55 pm IST
Published Date: April 18, 2026 9:55 pm IST

कीव, 18 अप्रैल (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक बंदूकधारी ने एक सुपरमार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया और बाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूक्रेन के गृह मंत्रालय के प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने एक बयान में कहा कि पुलिस के विशेष दस्ते ने बंधक बनाने वाले व्यक्ति से बातचीत का प्रयास किया लेकिन इसके विफल होने के बाद पुलिस टीम ने स्टोर में प्रवेश किया।

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया गोलीबारी की घटना होलोसिव्स्की जिले में हुई।

एपी शफीक पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में