यूक्रेन में बंदूकधारी ने छह लोगों की गोली मारकर हत्या की

यूक्रेन में बंदूकधारी ने छह लोगों की गोली मारकर हत्या की

यूक्रेन में बंदूकधारी ने छह लोगों की गोली मारकर हत्या की
Modified Date: April 18, 2026 / 10:23 pm IST
Published Date: April 18, 2026 10:23 pm IST

कीव, 18 अप्रैल (एपी) यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक बंदूकधारी ने एक सुपरमार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया और बाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यूक्रेनी गृह मंत्रालय के प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने एक बयान में कहा कि पुलिस के विशेष दस्ते ने बंधक बनाने वाले व्यक्ति से बातचीत का प्रयास किया लेकिन इसके विफल होने के बाद पुलिस टीम ने स्टोर में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया कि बंदूकधारी द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किए जाने पर पुलिस ने उसे मार गिराया।

मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि गोलीबारी की घटना होलोसिव्स्की जिले में हुई।

एपी शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में