नकाबपोश बदमाशों ने बीच बाजार में की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर ही पांच लोगों ने तोड़ा दम

ईरान में बंदूकधारियों ने बाजार में गोलीबारी की, पांच लोगों की मौत : सरकारी मीडिया

नकाबपोश बदमाशों ने बीच बाजार में की अंधाधुंध फायरिंग, मौके पर ही पांच लोगों ने तोड़ा दम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: November 16, 2022 11:37 pm IST

दुबई, 16 नवंबर (एपी) दक्षिण-पश्चिम ईरान के शहर इजेह के एक बाजार में बुधवार को बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी है। हमले की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के साथ हालिया समय में ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान कई जगहों पर हिंसक झड़पें भी हुई हैं।

 


लेखक के बारे में