दो विमानों में हुई जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ, सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी
दो विमानों में हुई जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ : Heavy collision between two planes, what happened after that will make your soul tremble
Warrant issued against 6 people including BJP MLA
विंटर हेवन । आठ मार्च (एपी) अमेरिका के मध्य फ्लोरिडा स्थित झील के ऊपर मंगलवार को दो विमानों के टकराने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पॉल्क काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रमुख स्टीव लेस्टर ने बताया कि विंटर हेवन स्थित लेक हार्ट्रिज में हुए हादसे में लापता लोगों की तलाश के लिए एक अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़े : होली के दिन दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत, कई गंभीर
अधिकारियों ने बताया कि घटना ऑरलैंडो से 65 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम स्थित विंटर हेवन में हुई। अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन ने दुघर्टनग्रस्त एक विमान की पहचान ‘पाइपर जे3 फ्लोप्लेन’ के तौर पर की है जबकि दूसरे विमान के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस बारे में भी जानकारी नहीं मिली है कि विमान में कितने लोग सवार थे और विमान ने कहां से उड़ान भरी थी।
यह भी पढ़े : रेल मंत्रालय से मिली बड़ी सौगात, भोपाल के संतनगर स्टेशन पर 11 मार्च से रूकेंगी पांच नई ट्रेनें

Facebook


