हांगकांग की अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में कई कार्यकर्ताओं की सजा को बरकरार रखा

हांगकांग की अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में कई कार्यकर्ताओं की सजा को बरकरार रखा

हांगकांग की अदालत ने राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में कई कार्यकर्ताओं की सजा को बरकरार रखा
Modified Date: February 23, 2026 / 11:18 am IST
Published Date: February 23, 2026 11:18 am IST

हांगकांग, 23 फरवरी (एपी) हांगकांग की एक अदालत ने बीजिंग द्वारा लागू राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत शहर के सबसे बड़े मामले से जुड़ीं सभी अपील सोमवार को खारिज कर दीं।

यहां 47 कार्यकर्ताओं पर 2021 में अनौपचारिक प्राइमरी चुनाव में शामिल होने के लिए तबाही की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। कुछ सक्रिय कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने से शहर के लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को कमजोर कर दिया गया।

लोकतंत्र समर्थक यह आंदोलन 2019 में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के साथ चरम पर था।

इसके तहत 2024 में 45 लोगों को चार साल से लेकर 10 साल तक की सजा सुनाई गई और विदेशी सरकारों तथा मानवाधिकार समूहों ने इस सजा की आलोचना की।

अपनी सजा के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले 11 कार्यकर्ताओं की अपील खारिज कर दी गईं। इनमें पूर्व सांसद लेउंग क्वोक-हंग, लैम चेउक-तिंग, रेमंड चान और हेलेना वोंग शामिल थे।

लोकतंत्र समर्थक पूर्व डिस्ट्रिक्ट काउंसिलर लॉरेंस लाउ समेत दो कार्यकर्ताओं को इस मामले में बरी कर दिया गया। अभियोजन पक्ष की अपील के बाद न्यायाधीशों ने उनके बरी होने के फैसले को बरकरार रखा।

एपी यासिर वैभव

वैभव


लेखक के बारे में