Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, GDP में 11.57% वृद्धि का अनुमान, प्रति व्यक्ति आय में इतने फीसदी की बढ़ोतरी
Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26, GDP में 11.57% वृद्धि का अनुमान, प्रति व्यक्ति आय में इतने फीसदी की बढ़ोतरी
Chhattisgarh Economic Survey 2025-26/Image Sourec: IBC24 File
- छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26
- छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी 11.57% बढ़ा
- राष्ट्रीय औसत 8% से कहीं ज्यादा
रायपुर: Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में इस रिपोर्ट को पेश किया। रिपोर्ट के अनुसार राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) इस वर्ष 631,291 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो पिछले वर्ष से 11.57 प्रतिशत अधिक है। यह राष्ट्रीय औसत वृद्धि 8 प्रतिशत की तुलना में कहीं अधिक है।
क्षेत्रवार अनुमान के अनुसार (GSDP Chhattisgarh 2025-26)
- उद्योग क्षेत्र: 2,70,449 करोड़ रुपये
- सेवा क्षेत्र: 1,90,221 करोड़ रुपये
- उद्योग क्षेत्र: 10.26% वृद्धि
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया रिपोर्ट#CGAssemblySession #ChhattisgarhNews #OPChoudhary @OPChoudhary_Ind
— IBC24 News (@IBC24News) February 23, 2026
छत्तीसगढ़ ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड (Chhattisgarh Budget Report)
Chhattisgarh Economic Survey 2025-26: स्थिर भावों पर जीएसडीपी में 8.11 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित है। पिछले वर्ष 2024-25 में राज्य की कुल वृद्धि दर 10.50% थी, जिसमें कृषि क्षेत्र में 11.76%, उद्योग में 9.91% और सेवा क्षेत्र में 10.08% की वृद्धि दर्ज की गई थी। सरकार का कहना है कि कृषि, उद्योग और सेवा सभी क्षेत्रों में राज्य का विकास राष्ट्रीय औसत से अधिक रहेगा। खासकर सेवा क्षेत्र पर पहले बजट में अधिक फोकस किया गया था। वित्त मंत्री ने बताया कि प्रति व्यक्ति आय में 10.07 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि राष्ट्रीय औसत लगभग 6 प्रतिशत है। हालांकि, यह आंकड़ा अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम है।

Facebook


