CG BJP Rajya Sabha Candidate List: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हाईकमान को भेजा इन नेताओं का नाम, जानिए किनके नाम पर लग सकती है मुहर

CG BJP Rajya Sabha Candidate List: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन हाईकमान को भेजा इन नेताओं का नाम, जानिए किनके नाम पर लग सकती है मुहर

CG BJP Rajya Sabha Candidate List: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हाईकमान को भेजा इन नेताओं का नाम, जानिए किनके नाम पर लग सकती है मुहर

CG BJP Rajya Sabha Candidate List: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने इन हाईकमान को भेजा इन नेताओं का नाम, जानिए किनके नाम पर लग सकती है मुहर / Image: IBC24

Modified Date: February 23, 2026 / 02:23 pm IST
Published Date: February 23, 2026 12:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटें खाली हो रही
  • 54 विधायकों के साथ भाजपा का पलड़ा भारी
  • भाजपा कम से कम एक सीट आसानी से जीत जाएगी

रायपुर: CG BJP Rajya Sabha Candidate List छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव ऐलान हो गया है और 26 मार्च से नामांकन होना है। इसी कड़ी में अब भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए दावेदारों के नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेज दिया है। पार्टी ने ST-SC, OBC और सामान्य वर्ग के नेताओं को पैनल में जगह दी है। कुल 7 नेताओं को इस पैनल में शामिल किया गया है।

इन नामों पर बन सकती है सहमति

CG BJP Rajya Sabha Candidate List भाजपा की ओर हाईकमान को भेजे गए प्रस्ताव में नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम शामिल किया गया है। बता दें कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए जातिगत स​मीकरण को ध्यान रखा है। बता करें जाति के अनुसार उम्मीदवारों की तो SC वर्ग से नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी और किरण बघेल को जगह दी गई है। वहीं, सामान्य वर्ग से गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव और सरोज पांडे को शामिल किया गया है। OBC वर्ग से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल का नाम हाईकमान को भेजा गया है। दूसरी तरफ कांग्रेस में अब तक सिर्फ चर्चाएं ही चल रही है।

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव

बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार 18 फरवरी को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया था। इनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार सीटें भी शामिल है। ये सीटें अप्रैल 2026 में खाली हो रही हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, इन 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है।

छत्तीसगढ़ की दो सीटों पर चुनाव

राज्यसभा की कुल 37 सीटें 10 राज्यों से खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 7 सीटें, तमिलनाडु और बिहार से 6-6, पश्चिम बंगाल से 5, ओडिशा से 4, असम से 3, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 2-2, जबकि हिमाचल प्रदेश से 1 सीट। ये सीटें अप्रैल में रिटायर हो रहे सदस्यों की वजह से खाली होंगी। महाराष्ट्र में शरद पवार जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल हो सकती हैं, जहां उन्होंने दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। महाराष्ट्र में 288 विधायकों वाली विधानसभा में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 वोट चाहिए, जिससे यहां कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"