BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Vande Bharat: ‘हिंदूओं’ का नरसंहार..क्या कर रही युनूस सरकार? बांग्लादेश में कैसे बचेंगे ‘हिंदू’? देखें रिपोर्ट

Bangladesh Hindu Attack: ‘हिंदूओं’ का नरसंहार..क्या कर रही युनूस सरकार? बांग्लादेश में कैसे बचेंगे ‘हिंदू’? देखें रिपोर्ट

Bangladesh Hindu Attack

Bangladesh Hindu Attack

Dageshwar Dewangan
Published: 31 Dec 2025 | 12:08 amModified: 31 Dec 2025 | 12:10 am
HIGHLIGHTS
  1. बांग्लादेश में 12 दिन में तीसरे हिंदू की हत्या
  2. दम्रिताला गांव में पांच घरों में आगजनी, लोग बेघर
  3. भारत ने चिंता जताई, सोशल मीडिया पर एयर स्ट्राइक की मांग तेज

नई दिल्ली: Bangladesh Hindu Attack पड़ोसी बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा। एक के बाद एक कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। जिसे देख दिल दहल उठता है।

Bangladesh Hindu Attack बांग्लादेश में पिछले 12 दिन में तीसरे हिंदू की हत्या कर दी गई। कपड़ा फैक्ट्री में हिंदू कर्मचारी बजेंद्र बिस्वास की गोली मार दी। एक ओर बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार नहीं थम रहा। तो दूसरी ओर भारत में बांग्लादेश पर एयर स्ट्राइक करने की मांग तेज हो गई है। लोग सड़क पर हैं और कह रहे हैं कि पाकिस्तान की तरह ही बांग्लादेश पर भी एयर स्ट्राइक होनी चाहिए। आखिर क्यों उठ रही है मांग?

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों का सिलसिला थम नहीं रहा। शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को पिरोजपुर जिले के दम्रिताला गांव में हिंदू परिवारों के कम से कम पांच घरों में आग लगा दी गई। जानकारी के मुताबिक दरवाजे बाहर से बंद कर दिए गए थे। आठ लोग किसी तरह टिन और बांस की बाड़ काटकर जान बचाकर बाहर निकले, लेकिन उनके घर, सामान और पालतू जानवर पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, लेकिन आग लगाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने एक कमरे में कपड़े भरकर आग लगाई, जो तेजी से पूरे घर में फैल गई..सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

ये कोई इकलौती घटना नहीं, ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, जून से दिसंबर 2025 के बीच ईशनिंदा के आरोपों में हिंदुओं पर कम से कम 71 हमले दर्ज हुए। पैटर्न एक जैसा—सोशल मीडिया पर झूठा आरोप, तुरंत गिरफ्तारी, फिर भीड़ का हमला और हिंदू इलाकों पर हिंसा 18 दिसंबर को मयमंशिंग में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने ईशनिंदा के झूठे इल्जाम में पीट-पीटकर मार डाला और फिर पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी थी।

भारत ने गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा। अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार हिंसा गंभीर चिंता का विषय है। उम्मीद है दोषियों को सख्त सजा मिलेगी। राजनीतिक अस्थिरता के बीच कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अल्पसंख्यकों की स्थिति और खराब हो सकती है।

https://www.youtube.com/watch?v=XC7mLV6v0Cg

इन्हें भी पढ़े:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पिछले 12 दिनों में तीन हिंदुओं की हत्या हुई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: How will Hindus survive in Bangladesh

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am