ओरेगन के जंगलों में लगी आग फैलने से सैकड़ों घर जलकर खाक हुए

ओरेगन के जंगलों में लगी आग फैलने से सैकड़ों घर जलकर खाक हुए

ओरेगन के जंगलों में लगी आग फैलने से सैकड़ों घर जलकर खाक हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: September 10, 2020 3:28 am IST

एस्टाडा (अमेरिका)। अमेरिका के उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में जंगलों में लगी भीषण आग तेज हवाओं के कारण फैल गई और ओरेगन स्थित सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए। गवर्नर ने बुधवार को आगाह किया, ‘‘जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जानमाल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है।’’

पढ़ें- BMC ने कंगना को गृह पृथक-वास नियमों में दी छूट, बाह…

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि वहां 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया है।

पढ़ें- कांग्रेस नेता के घर पुलिस की दबिश, आरोपी मौके से हु…

ओरेगन के पश्चिम में कुछ समुदायों को तत्काल घर खाली करने को कहा गया है। ओरेगन की गवर्नर केट ब्राउन ने आगाह किया कि सोमवार को फैली आग के कारण भारी तबाही मच सकती है।

पढ़ें- सीएम शिवराज सहित कई भाजपा नेता आज चंबल अंचल के दौरे पर, अंबाह, दिमनी में करेंगे भूमि पूजन और शिलान्यास

ब्राउन ने कहा, ‘‘ सभी सतर्क रहें। आने वाले कुछ दिन बेहद कठिन होने वाले हैं।’’ ब्राउन ने बताया कि बुधवार दोपहर तक आग के कारण कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन ‘‘सैकड़ों लोगों के अपने घर खो दिए’’ जिसकी वजह से कुछ समुदायों को काफी नुकसान हुआ है।

 


लेखक के बारे में