ईरान युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा बनी, अमेरिका नए हमले नहीं करेगा : ट्रंप

ईरान युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा बनी, अमेरिका नए हमले नहीं करेगा : ट्रंप

ईरान युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा बनी, अमेरिका नए हमले नहीं करेगा : ट्रंप
Modified Date: August 2, 2026 / 08:44 am IST
Published Date: August 2, 2026 8:44 am IST

वाशिंगटन, दो अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि पश्चिम एशिया के सहयोगी देशों ने ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बना ली है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह पांच महीने से जारी इस संघर्ष में ईरान पर नए सैन्य हमले का आदेश नहीं देंगे।

ट्रंप ने शनिवार को कहा कि इस समझौते में ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल और पूरी तरह खोलना तथा ईरान के परमाणु खतरे का अंत शामिल होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस अनुरोध के आधार पर मैंने दुनिया के भविष्य के हित में और साथ ही एक सफल एवं समृद्ध ईरान के अस्तित्व को ध्यान में रखते हुए, फिलहाल हमलों को रोकने पर सहमति दी है, बशर्ते कि शीघ्र ही कोई समझौता हो सके।’’

ट्रंप ने यह भी कहा कि इजराइल ने ईरान के साथ ऐसा समझौता पूरा कराने के अमेरिकी प्रयासों में शामिल होने पर सहमति जताई है, जिससे युद्ध समाप्त हो सके।

एपी गोला शोभना

शोभना


लेखक के बारे में