दक्षिणपंथी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में ल्योन में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में ल्योन में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में ल्योन में सैकड़ों लोगों ने मार्च निकाला
Modified Date: February 21, 2026 / 09:13 pm IST
Published Date: February 21, 2026 9:13 pm IST

ल्योन (फ्रांस), 21 फरवरी (एपी) अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले राजनीतिक तनाव के गहरे माहौल को उजागर करने वाली एक घटना में, ल्योन में एक राष्ट्रवादी कार्यकर्ता की पिटाई से हुई मौत के बाद शनिवार को धुर दक्षिणपंथी समूहों द्वारा आयोजित एक मार्च में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पिछले सप्ताह अस्पताल में मस्तिष्क की चोटों से जान गंवाने वाले 23 वर्षीय क्वेंटिन डेरांके को श्रद्धांजलि देने से पहले शांति बनाए रखने की अपील की। ​​प्रदर्शन के दौरान व्यापक पुलिस बंदोबस्त किया गया था।

मैक्रों ने कहा, “यह जान गंवाने वाले युवा देशवासी, उसके परिवार और प्रियजनों के प्रति स्मरण और सम्मान का क्षण है। यह सर्वोपरि है। और उसके बाद यह दृढ़ता और जिम्मेदारी का क्षण है।”

सात लोगों पर प्रारंभिक आरोप लगाए गए हैं। ल्योन के लोक अभियोजक कार्यालय ने अनुरोध किया है कि उनमें से प्रत्येक पर जानबूझकर हत्या, गंभीर हिंसा और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया जाए। आरोपियों में से छह पर तीनों आरोप लगाए गए थे। सातवें पर जानबूझकर हत्या में शामिल होने, गंभीर हिंसा और आपराधिक साजिश का आरोप लगाया गया था।

डेरांके पर एक छात्र सम्मेलन के दौरान धुर वामपंथी और धुर दक्षिणपंथी समर्थकों के बीच झड़प के दौरान हमला हुआ था। सम्मेलन में धुर वामपंथी सांसद रीमा हसन मुख्य वक्ता थीं।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में