मैं लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हूं: नेतन्याहू

Ads

मैं लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हूं: नेतन्याहू

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 12:18 AM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 12:18 AM IST

यरुशलम, 16 अप्रैल (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लेबनान में 10 दिन के युद्धविराम पर सहमति जताई है।

नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि यह कदम लेबनान के साथ शांति प्रयासों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

इजराइल और लेबनान ने इस सप्ताह वाशिंगटन में शांति समझौते की दिशा में बातचीत शुरू की है।

हालांकि, पिछले छह सप्ताह से इजराइल के साथ संघर्ष कर रहा चरमपंथी हिजबुल्ला इस वार्ता का विरोध कर रहा है।

नेतन्याहू ने कहा, “हमारे पास लेबनान के साथ एक ऐतिहासिक शांति समझौता करने का अवसर है।”

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी घोषणा की कि इजराइल और लेबनान 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर कहा कि युद्धविराम शाम पांच बजे यानी अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात नौ बजे से प्रभावी होगा।

हिजबुल्ला ने एक बयान में कहा कि “कोई भी युद्धविराम पूरे लेबनानी क्षेत्र में लागू होना चाहिए और इसमें इजराइल को किसी तरह की आवाजाही की छूट नहीं मिलनी चाहिए।”

हालांकि, हिजबुल्ला ने यह भी कहा कि “हमारी जमीन पर इजराइली कब्जा लेबनान और उसके लोगों को उसका प्रतिरोध करने का अधिकार देता है और आगे की स्थिति घटनाक्रम के अनुसार तय होगी।”

एपी

खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल