मैं मार्क जुकरबर्ग के किरदार से नहीं जुड़े रहना चाहता: अभिनेता जेसी आइजेनबर्ग

मैं मार्क जुकरबर्ग के किरदार से नहीं जुड़े रहना चाहता: अभिनेता जेसी आइजेनबर्ग

मैं मार्क जुकरबर्ग के किरदार से नहीं जुड़े रहना चाहता: अभिनेता जेसी आइजेनबर्ग
Modified Date: June 30, 2026 / 01:42 pm IST
Published Date: June 30, 2026 1:42 pm IST

लॉस एंजिलिस, 30 जून (भाषा) वर्ष 2010 में आई फिल्म ‘द सोशल नेटवर्क’ में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता जेसी आइजेनबर्ग का कहना है कि वह इस किरदार से जुड़े नहीं रहना चाहते और जीवन में अलग दिशाओं में बढ़ रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन डेविड फिंचर ने किया था। इसमें वर्ष 2003 में हार्वर्ड के छात्र जुकरबर्ग द्वारा फेसबुक की स्थापना की कहानी को दिखाया गया था।

इस फिल्म में अपने अभिनय से आइजेनबर्ग वैश्विक स्तर पर एक बड़े कलाकार बनकर उभरे और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर के लिए भी नामित किया गया था।

फिल्म के निर्माता इसके अगले भाग पर काम कर रहे हैं, लेकिन आइजेनबर्ग ने जुकरबर्ग की भूमिका को दोबारा निभाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

‘द सोशल नेटवर्क’ की पटकथा लिखने वाले आरोन सोर्किन के निर्देशन में इसका अगला भाग बनाया जा रहा है।

अभिनेता ने मनोरंजन समाचार संस्था ‘वैरायटी’ से कहा ‘आरोन से किसी भी तरह की बातचीत करना सम्मान की बात है’

उन्होंने कहा, ‘हमने कई दिनों तक इस फिल्म को लेकर बातचीत की। वह जिस तरह बोलते हैं, उसी तरह शानदार ढंग से लिखते भी हैं। ऐसे में अगर आप उनके साथ कोई काम नहीं करते हैं, तो ऐसा लगता है मानो आप अमेरिका को निराश कर रहे हों।’

उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे (आरोन) कहा कि मैं अपने जीवन में अलग दिशाओं में बढ़ रहा हूं।”

भाषा

प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में