बर्लिन, 11 मार्च (एपी) अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने बुधवार को आपातकालीन तेल भंडार की सबसे बड़ी मात्रा जारी करने पर सहमति व्यक्त की, ताकि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा बाजारों पर पड़ने वाले प्रभावों का मुकाबला किया जा सके।
पेरिस स्थित संगठन ने कहा कि वह अपने सदस्यों के आपातकालीन भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल उपलब्ध कराएगा, जो उसके द्वारा जारी अब तक की सबसे बड़ी मात्रा है।
यह भंडार 18.27 करोड़ बैरल से कहीं अधिक है, जिसे 2022 में आईईए के 32 सदस्य देशों ने रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के बाद उपजी स्थिति में जारी किया था।
एपी शफीक नरेश
नरेश