BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आईएसआई महानिदेशक पद से हटाये जाने के बाद जनरल मुनीर मेरी पत्नी के खिलाफ हो गए: इमरान खान

आईएसआई महानिदेशक पद से हटाये जाने के बाद जनरल मुनीर मेरी पत्नी के खिलाफ हो गए: इमरान खान

आईएसआई महानिदेशक पद से हटाये जाने के बाद जनरल मुनीर मेरी पत्नी के खिलाफ हो गए: इमरान खान
Bhasha
Published: 03 Jun 2025 | 9:34 pmModified: 03 Jun 2025 | 9:34 pm

(एम. जुल्करनैन)

लाहौर, तीन जून (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की “प्रतिशोधी स्वभाव” के बारे में बात करते हुए कहा कि इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक के पद से हटाए जाने के बाद फील्ड मार्शल उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ हो गए।

खान ने कहा, “जब मैंने प्रधानमंत्री के रूप में जनरल आसिम मुनीर को आईएसआई के महानिदेशक के पद से हटाया, तो उन्होंने इस मामले पर चर्चा करने के लिए मध्यस्थों के माध्यम से मेरी पत्नी बुशरा बीबी से संपर्क करना चाहा।’’

खान ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बुशरा बीबी ने स्पष्ट रूप से मना कर दिया और कहा कि उनका ऐसे मामलों से कोई लेना-देना नहीं है और वह उनसे नहीं मिलेंगी। बुशरा बीबी के अन्यायपूर्ण 14 महीने के कारावास और जेल में निंदनीय अमानवीय व्यवहार के पीछे जनरल आसिम मुनीर का प्रतिशोधी स्वभाव है।’’

जनरल मुनीर पर और भी निशाना साधते हुए खान ने कहा, 'जिस तरह से मेरी पत्नी को निजी प्रतिशोध के लिए निशाना बनाया गया है, उसकी कोई तुलना नहीं है। पाकिस्तान में तानाशाही के सबसे काले दौर में भी ऐसा कभी नहीं हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन (बुशरा बीबी) पर सहायता करने और उकसाने का आरोप लगाया गया था, एक ऐसा आरोप जिसके लिए कभी कोई सबूत पेश नहीं किया गया और उन्हें एक के बाद एक झूठे मामलों में गिरफ्तार किया जाता रहा है। वह एक नागरिक हैं, एक गृहिणी हैं जिसका कोई राजनीतिक संबंध नहीं है। मुझे पिछले चार सप्ताह उससे मिलने की भी अनुमति नहीं दी गई है।’’

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख खान कई मामलों में लगभग दो साल से जेल में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जेल नियमों के अनुसार, मुझे एक जून को उनसे मिलना था, लेकिन अदालत के आदेशों का पूर्ण उल्लंघन करते हुए वह मुलाकात आयोजित करने से भी इनकार कर दिया गया।’’

खान ने कहा कि 9 मई, 2023 की घटनाएं, जिसमें सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, वास्तव में 'लंदन योजना' का एक हिस्सा थीं - जिसका एकमात्र उद्देश्य 'पाकिस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को खत्म करना' था।

उन्होंने कहा, “इस पूर्व नियोजित योजना के तहत, मुझे और मेरी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गैरकानूनी तरीके से जेल में डाल दिया गया। हमारे लोकतांत्रिक जनादेश को बेशर्मी से चुराया गया और भ्रष्ट व्यक्तियों - शरीफ और जरदारी - को देश पर थोपा गया।’’

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की सैन्य समर्थित सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, 'हमें लगातार फासीवादी उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, हमारे समर्थकों पर गोली चलाई गई और हमारे खिलाफ बेबुनियाद मामले गढ़े गए।'

खान ने कहा कि आतंकवाद रोधी अदालतें और कई न्यायाधीश ‘‘उनकी पार्टी के खिलाफ दमन के इस अभियान में शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, “बार-बार मांग करने के बावजूद, वे 9 मई, 2023 से चोरी हुए सीसीटीवी फुटेज मंगाने या जांच करने से इनकार करते हैं। एक भी न्यायाधीश में उन टेपों की मांग करने और सबूतों के आधार पर फैसला सुनाने का साहस नहीं है। हम निर्दोष हैं। हमारे लोगों को बिना सबूत और निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार के बिना सजा दी जा रही है।’’

उन्होंने कहा, 'हम सीसीटीवी फुटेज जारी करने और उसकी समीक्षा करने की मांग के लिए सभी अदालतों में याचिका दायर करेंगे।'

भाषा अमित रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आईएसआई महानिदेशक पद से हटाये जाने के बाद जनरल मुनीर मेरी पत्नी के खिलाफ हो गए: इमरान खान

People also search for:Pakistan Imran Munir

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm