इमरान खान की शपथ में लगा ग्रहण ,गहराया आचार संहिता का मामला

Ads

इमरान खान की शपथ में लगा ग्रहण ,गहराया आचार संहिता का मामला

  •  
  • Publish Date - August 8, 2018 / 08:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

पाकिस्तान। पूर्व क्रिकेटर और भावी प्रधानमंत्री इमरान खान पर चुनाव आचार संहिता के  उल्लंघन का मामला गहरा गया है।जिसके चलते यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि उनके दो सीटों से जीत की अधिसूचना को रोक लग सकती है।ज्ञात हो कि  25 जुलाई को हुए पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान ने पांच सीटों से चुनाव में जीत दर्ज की थी। ऐसे में शपथ ग्रहण टलने के साथ प्रधानमंत्री का चुनाव दोबारा कराने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं।बताया जा रहा है कि कैमरे के सामने वोट डालने के कारण चुनाव आयोग ने इमरान खान को नोटिस भेजा है। 

ये भी पढ़ें –दूसरे टेस्ट में भी बुमराह का खेलना मुश्किल, भारत चिंता में

इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि  लंबित मामलों में सुनवाई के आधार पर इन सीटों पर चुनाव आयोग खान की अधिसूचना को रद्द कर सकता है। 65 वर्षीय खान को उनकी पार्टी पीटीआई ने अपना प्रधानमंत्री पद का नामांकित कर दिया है।वैसे आने वाले 14 या 15 अगस्त को इमरान खान शपथ ले सकते हैं ऐसी संभावना दिखाई दे रही है। 

ये भी पढ़ें –चीन में बाढ़ का कहर, सड़कों पर बह गई सैकड़ों कारें.. देखें वीडियो

ज्ञात हो की इस चुनाव में  एनए-131 सीट पर पीएमएल-एन नेता ख्वाजा साद रफिक ने इमरान को सबसे कड़ी टक्कर दी थी। एनए-131 सीट से जीत की अधिसूचना पर इसलिए रोक लगा दी गई क्योंकि रफिक की दोबारा मतगणना की अर्जी पर लाहौर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

वेब डेस्क IBC24