इमरान खान ने कहा- मैं बॉलीवुड विलेन नहीं, भारत से अच्छे संबंध चाहता हूं

Ads

इमरान खान ने कहा- मैं बॉलीवुड विलेन नहीं, भारत से अच्छे संबंध चाहता हूं

  •  
  • Publish Date - July 26, 2018 / 04:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा है कि वे देश के लिए किए हुए अपने सारे वादे निभाएंगे। पाकिस्तान में हुए चुनाव को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं बॉलीवुड विलेन नहीं हूं, जैसा भारतीय मीडिया ने दिखाया। मैं भारत से अच्छे रिश्ते चाहता हूं।

बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी सबसे बड़े राजनतिक दल के रुप में उभरी है। अपने संबोधन में पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि कश्मीर मुद्दा काफी समय से चल रहा है। हमें कश्मीर मसला बैठकर सुलझाना होगा। अगर भारत का नेतृत्व तैयार है तो फिर हम बातचीत के जरिए इस मुद्दे को हल कर सकते हैं। यह उपमहाद्वीप के लिए भी अच्छा होगा। इमरान खान ने  कहा कि पहले हुकमरान अपने आप पर खर्च करते थे। आज से ये नहीं होगा। हम सादगी से रहेंगे, इतने बड़े प्रधानमंत्री निवास में नहीं, छोटी सी जगह देखेंगे कोई। मैं अवाम के लिए टैक्स की हिफाजत करूंगा।

यह भी पढ़ें : सभास्थल पर मंच से गिरे सीएम शिवराज, देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि मैं उन पाकिस्तानियों में से एक हूं तो भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहता है। अगर हम गरीबी मुक्त उपमहाद्वीप चाहते हैं तो रिश्तों को बेहतर करना होगा। 22 साल की मेहनत रंग लाई है। पाकिस्तान की जनता ने अब सेवा का मौका दिया है। इस चुनाव में लोगों ने कुर्बानियां दी है। जिसे बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी आतंकी हमलों से भी नहीं डरी। इंसानियत का पाकिस्तान बनाना चाहता हुं। इंसानियत का राज कायम करना चाहता हूं। कमजोरों को ऊपर उठाने का काम करूंगा।

पीटीआई अध्यक्ष ने कहा कि देश के 45% बच्चों का विकास ठीक से नहीं हुआ। ढाई करोड़ बच्चे स्कूल से बाहर हैं। मैं बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं सारा पाकिस्तान एक हो।

वेब डेस्क, IBC24