Jashpur Crime News: युवती को इस काम के लिए रोकती थी मां, गुस्साए प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या, वारदात की वजह जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Ads

Jashpur Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया है।

  •  
  • Publish Date - September 5, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - September 5, 2026 / 06:58 PM IST

Jashpur Crime News /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • जशपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया है।
  • वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • आरोपी प्रेमिका के बातचीत नहीं करने से नाराज था।

Jashpur Crime News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मां को मौत के घाट उतार दिया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है वारदात की वजह

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रेमिका के बातचीत नहीं करने से नाराज था। वहीं, मृतका ने भी आरोपी को अपनी बेटी से बातचीत करने और उसे परेशान करने से मना किया था। आरोपी इसी बात से नाराज था और उसने घर में घुसकर महिला पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। (Jashpur Crime News)

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Jashpur Crime News: मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को झारखंड के रायडीह से गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरी घटना आषता थाना क्षेत्र के हीर्री गांव की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पूरे घटनाक्रम और वारदात के पीछे की वजहों की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-