पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 48 आतंकवादी मार गिराए
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों ने विभिन्न अभियानों में 48 आतंकवादी मार गिराए
इस्लामाबाद, चार सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अलग-अलग सैन्य अभियानों में 40 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के अनुसार, प्रांत के मस्तुंग, क्वेटा, कलात और सिबी जिलों में पिछले दो से तीन दिन के दौरान बड़े स्तर पर आतंकवाद रोधी अभियान चलाए गए।
शुक्रवार को मस्तुंग जिले में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ की, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए।
आईएसपीआर ने एक बयान में कहा कि पिछले 48 से 72 घंटे में पूरे बलूचिस्तान में कम से कम 48 आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश

Facebook


