भारत ने हालात में सुधार के बावजूद ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी

भारत ने हालात में सुधार के बावजूद ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी

भारत ने हालात में सुधार के बावजूद ईरान की गैर-जरूरी यात्रा न करने की सलाह दी
Modified Date: June 24, 2026 / 03:08 pm IST
Published Date: June 24, 2026 3:08 pm IST

दुबई, 24 जून (भाषा) भारत ने ईरान में हालात में हाल में सुधार के बावजूद अपने नागरिकों को अगली सूचना तक वहां की गैर-जरूरी यात्राओं से परहेज करने की बुधवार को सलाह दी।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह ईरान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और हालिया सकारात्मक घटनाक्रम तथा समग्र हालात में आए सुधार को देखते हुए संशोधित यात्रा परामर्श जारी कर रहा है।

दूतावास ने अपने परामर्श में कहा, ‘‘हाल में हालात में सुधार के बावजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-आवश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।’’

दूतावास ने परामर्श की प्रति सोशल मीडिया पर साझा की।

इसमें कहा गया है कि वर्तमान में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और अपरिहार्य कारणों से वहां यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए, हर समय सतर्क रहना चाहिए तथा आसपास की परिस्थितियों के प्रति लगातार चौकस रहना चाहिए।

दूतावास ने भारतीय नागरिकों से विश्वसनीय सूचना स्रोतों के माध्यम से स्थानीय घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए रखने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।

परामर्श में ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों तथा वहां पहुंचने वाले भारतीयों को अपनी जानकारी जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में पंजीकृत कराने के लिए कहा गया।

पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत ने ऐसे कई परामर्श जारी किए हैं। यह संघर्ष 28 फरवरी को तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया, जिसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की।

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में