भारत और मालदीव ने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की

Ads

भारत और मालदीव ने आतंकवाद की कड़े शब्दों में निंदा की

  •  
  • Publish Date - July 25, 2023 / 12:00 AM IST,
    Updated On - July 25, 2023 / 12:00 AM IST

माले, 24 जुलाई (भाषा) भारत और मालदीव ने सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद के सभी स्वरूपों की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही दोनों देशों ने रणनीतिक रूप से अहम हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवाद रोधी सहयोग को एक अहम कदम करार दिया।

भारत और मालदीव के बीच सोमवार को आव्रजन पर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए।

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आतंकवाद-रोधी, हिंसक उग्रवाद का मुकाबला और कट्टरपंथ पर लगाम लगाने जैसे मुद्दों पर संयुक्त कार्यकारी समूह की दूसरी बैठक यहां सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक माहौल में हुई।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने किया और मालदीव के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश सचिव अहमद लतीफ ने किया।

मंत्रालय ने कहा कि भारत और मालदीव ने संगठित अपराध, नशीले पदार्थों के खिलाफ तथा अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र