भारत ओमान तट के पास जहाज से जुड़ी घटना पर पैनी नजर रख रहा

भारत ओमान तट के पास जहाज से जुड़ी घटना पर पैनी नजर रख रहा

भारत ओमान तट के पास जहाज से जुड़ी घटना पर पैनी नजर रख रहा
Modified Date: June 10, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: June 10, 2026 8:00 pm IST

दुबई, 10 जून (भाषा) खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच, मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह ओमान के तट के पास एक जहाज से जुड़ी घटना पर ‘‘पैनी नजर’’ रख रहा है।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि वह इस मामले में स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। हालांकि और कोई जानकारी साझा नहीं की गई।

पोस्ट में कहा गया, ‘‘हमें ओमान के तट के पास एक जहाज से जुड़ी घटना के बारे में पता चला है। हम स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम जल्द ही और विवरण साझा करेंगे।’’

दूतावास का बयान ऐसे वक्त आया है जब एक दिन पहले भारतीय तटरक्षक ने कहा था कि ओमान के तट के पास पलाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक टैंकर पर हुए ‘‘मिसाइल हमले’’ के बाद ओमान के अधिकारियों के समन्वय से पोत पर मौजूद भारतीय चालक दल के 24 सदस्यों को बचा लिया गया।

भाषा आशीष नरेश

नरेश


लेखक के बारे में