ट्रंप के करीबी सहयोगी की लॉबिंग कंपनी के साथ भारत ने बढ़ाया अनुबंध

ट्रंप के करीबी सहयोगी की लॉबिंग कंपनी के साथ भारत ने बढ़ाया अनुबंध

ट्रंप के करीबी सहयोगी की लॉबिंग कंपनी के साथ भारत ने बढ़ाया अनुबंध
Modified Date: July 8, 2026 / 12:57 am IST
Published Date: July 8, 2026 12:57 am IST

वाशिंगटन, सात जुलाई (भाषा) अमेरिका में विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम के तहत सार्वजनिक किये गए दस्तावेजों के अनुसार, भारत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के पूर्व शीर्ष प्रवक्ता और लंबे समय तक संचार सलाहकार रहे जेसन मिलर की कंपनी के साथ अपना ‘लॉबिंग’ अनुबंध बढ़ा दिया है।

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास और जेसन मिलर की कंपनी ‘एसएचडब्ल्यू पार्टनर्स एलएलसी’ के बीच इस अनुबंध पर 24 अप्रैल 2026 को हस्ताक्षर किए गए। यह 23 अप्रैल 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत भारतीय दूतावास कंपनी को हर महीने 1.50 लाख अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा, यानी एक वर्ष में कुल 18 लाख अमेरिकी डॉलर।

भारतीय दूतावास ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद ही पिछले वर्ष इस कंपनी की सेवाएं ली थीं।

यह कंपनी अमेरिकी सरकार, अमेरिकी कांग्रेस (संसद), विभिन्न राज्यों की सरकारों, शैक्षणिक संस्थानों, थिंक टैंक तथा अन्य संबंधित पक्षों के समक्ष नीतिगत मामलों पर रणनीतिक सलाह, कार्ययोजना तैयार करने और सरकारी संपर्क संबंधी सेवाएं प्रदान करती है।

अमेरिका में लॉबिंग पूरी तरह कानूनी गतिविधि है। हालांकि, इसके लिए सभी लॉबिस्ट को विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकरण कराना और कानून के अनुसार आवश्यक जानकारी नियमित रूप से सरकार को उपलब्ध करानी होती है।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में