नेपाल में भारत की आर्थिक सहायता से बने स्कूल का उद्घाटन किया गया
नेपाल में भारत की आर्थिक सहायता से बने स्कूल का उद्घाटन किया गया
काठमांडू, 11 अक्टूबर (भाषा) भारत से मिली करीब 1.9 करोड़ नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से निर्मित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय का बुधवार को यहां उद्घाटन किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय दूतावास के मिशन उप प्रमुख प्रसन्ना श्रीवास्तव और काठमांडू जिला समन्वय समिति के प्रमुख संतोष बी. ने संयुक्त रूप से बलूवतार क्षेत्र में महेंद्र राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय (एमआरएसएस) का उद्घाटन किया।
अधिकारियों ने कहा कि यह स्कूल नेपाल-भारत विकास सहयोग के तहत भारत की करीब 1.9 करोड़ नेपाली रुपये (लगभग 11.99 करोड़ रुपये) की वित्तीय सहायता से बनाया गया है।
भाषा शफीक माधव
माधव

Facebook


