भारत ने नेपाल के मनांग में अस्पताल निर्माण के लिए सहायता प्रदान की

भारत ने नेपाल के मनांग में अस्पताल निर्माण के लिए सहायता प्रदान की

भारत ने नेपाल के मनांग में अस्पताल निर्माण के लिए सहायता प्रदान की
Modified Date: May 30, 2026 / 10:04 pm IST
Published Date: May 30, 2026 10:04 pm IST

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 30 मई (भाषा) भारत और नेपाल ने संयुक्त रूप से एक अस्पताल भवन की आधारशिला रखी, जिसका निर्माण नयी दिल्ली से मिलने वाली वित्तीय सहायता से हिमालयी राष्ट्र के उत्तरी मनांग जिले के एक दूरस्थ नगरपालिका में किया जाएगा।

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के उप प्रमुख राकेश पांडे और नासन ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष धन बहादुर गुरुंग ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका के वार्ड नंबर पांच में अस्पताल भवन के निर्माण के लिए संयुक्त रूप से आधारशिला रखी।

भारतीय दूतावास द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अस्पताल उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजना के तहत भारत की ओर से दी गई 5.6 करोड़ नेपाली रुपये की सहायता से बनाया जा रहा है।

गुरुंग ने विकास सहायता प्रदान करने के लिए भारत की सराहना की और उम्मीद जताई कि यह नई सुविधा काठमांडू से लगभग 280 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित ऊंचाई वाले क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगी।

भारत नेपाल के कोने-कोने में उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) के तहत कॉलेज, स्कूल, अस्पतालों और सामुदायिक भवनों के निर्माण में सहायता देना जारी रखे हुए है।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में