भारत ने सैन्य अभ्यास के लिए श्रीलंका के वायुक्षेत्र का अनुरोध करने की रिपोर्ट खारिज की

Ads

भारत ने सैन्य अभ्यास के लिए श्रीलंका के वायुक्षेत्र का अनुरोध करने की रिपोर्ट खारिज की

  •  
  • Publish Date - June 30, 2021 / 06:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

कोलंबो, 30 जून (भाषा) भारत ने बुधवार को उन मीडिया रपटों को ”तथ्यात्मक रूप से गलत” करार देते हुए खारिज कर दिया जिनमें किसी तीसरे देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए श्रीलंका के वायुक्षेत्र के उपयोग का अनुरोध करने का दावा किया गया है।

कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, ”हमने कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट देखी हैं जिनमें कहा गया है कि श्रीलंका के अधिकारियों ने भारत के उस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जिसमें किसी तीसरे देश के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए श्रीलंका के वायुक्षेत्र के उपयोग की अनुमति मांगी गई थी। भारतीय उच्चायोग इन रिपोर्ट को खारिज करता है क्योंकि ये तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।”

बयान में कहा गया कि भारत द्वारा हाल में संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए श्रीलंका के वायुक्षेत्र के उपयोग को लेकर कोई अनुरोध नहीं किया गया।

भाषा शफीक अमित

अमित