SIS Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शानदार मौका, इन 100 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 40 हजार तक मिलेगी सैलरी...यहां से तुरंत करें आवेदन /image: AI Generated
रायपुर। SIS Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Jobs) के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी काम की खबर है। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में भारत की अग्रणी सुरक्षा सेवा कंपनी SIS Ltd द्वारा सुरक्षा अधिकारी (Security Officer Cadre) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत 10 से 12 अगस्त 2026 तक जशपुर में चयन प्रक्रिया संपन्न होगी।
SIS Recruitment 2026 एसआईएस के कमांडेंट कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र, लाइवलीहुड कॉलेज, बॉयज हॉस्टल, डोडकाचौरा, जशपुर (Jashpur Recruitment) में आयोजित की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी कैडर के 100 जीटीओ (GTO) पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ही 33 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह (CTC) का प्रारंभिक पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर तथा आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।
SIS Recruitment 2026 चयनित (SIS Ltd Jobs) अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के अनुरूप वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त पेंशन, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, चिकित्सा सुविधा, आवास, स्थानांतरण के दौरान यात्रा एवं भोजन भत्ता सहित विभिन्न कर्मचारी कल्याण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पात्र कर्मचारियों को कंपनी की कर्मचारी शेयर योजना का लाभ भी मिलेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.sisindia.com तथा फेसबुक पेज Job at SIS का उपयोग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए +91-7004623515 पर संपर्क किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें