Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन होगी आफत की बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ें Weather Report, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी /image: AI Generated
रायपुर। Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi: देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात है, जिससे जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी हुई है। अगर बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो यहां भी पिछले 24 घंटे झमाझम बारिश हुई है। कई नदी नाले उफान पर है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर कड़ी चेतावनी जारी की है।
छत्तीसगढ़ में 8 अगस्त तक अगले चार दिन मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चल सकती हैं। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में लबालब पानी भर गया है। अगर बात की जाए राजधानी रायपुर की तो यहां कल दोपहर से रातभर ही लगातार बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी रायपुर में रुक-रुककर बारिश की संभावना है, सुबह से बदल छाएं हुए है।
दिनांक 04.08.2026 से 08.08.2026 तक जिलेवार मौसम की चेतावनी
Districtwise Weather Warning for Chhattisgarh from 04.08.2026 to 08.08.2026#imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/NRL5sIGqOJ— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) August 4, 2026
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi वहीं, IMD ने गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ताबड़तोड़ बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।
दिनांक 04.08.2026 से 08.08.2026 तक जिलेवार बारिश का पूर्वानुमान
Districtwise Rainfall Forecast for Chhattisgarh from 04.08.2026 to 08.08.2026 #imdraipur #weatherforecast #mausamvibhag pic.twitter.com/NauZuefCfj— Meteorological Centre Raipur (@CentreRaipur) August 4, 2026
Chhattisgarh Me Aaj Barish Ka Alert वही बारिश के बीच IMD ने लोगों से अपील की है कि जरुरी काम होने पर ही घर से निकले, बेवजह न निकले। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को नदी, नालों के पास न जाने की भी सलाह दी है।
Chhattisgarh Me Aaj Kaha Barish Hogi कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 737.0 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इस दौरान सर्वाधिक 972.1 मिमी वर्षा बीजापुर में दर्ज की गई है। इसी तरह 919.1 मिमी. वर्षा भैरमगढ़ में, 824.5 मिमी वर्षा कुटरू में, 668.3 मिमी. वर्षा भोपालपटनम में, 619.3 मिमी. वर्षा गंगालूर में एवं उसूर में 418.7 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।
रायगढ़ जिले में 4 अगस्त तक 556.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 16.5 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 738.5 मिली मीटर, पुसौर में 618.3, खरसिया में 510.3, घरघोड़ा में 386.7, तमनार में 748.3, लैलूंगा में 477.6, मुकडेगा में 418.5, धरमजयगढ़ में 359.6, छाल में 591.4 एवं कापू में 710.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें