(Petrol Diesel Price Today 05 August 2026/ Image Credit: AI-generated)
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 05 August 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price Today) में एक बार फिर नरमी देखने को मिली है। इसकी बड़ी वजह ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की खबरें मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर दोनों देशों के बीच तनाव कम होता है तो वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई बेहतर हो सकती है। इसी उम्मीद के चलते तेल की कीमतों पर दबाब बना है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई इस गिरावट का असर फिलहाल भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) पर नहीं दिखा है। बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए है, जिसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
देश की सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें (Petrol Diesel Price Today) जारी करती हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की औसत कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर और दूसरे खर्चों को ध्यान में रखकर दाम तय करती हैं। इसके बावजूद पिछले कई महीनों से देश के अधिकांश शहरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। इस बार भी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया।
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत (Petrol Price Today) 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel Price Today) 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले करीब दो महीनों से इन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 25 मई 2026 के बाद से दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार एक जैसे बने हुए हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के सस्ता होने के बावजूद आम लोगों को फिलहाल कीमतों में राहत नहीं मिली है। वहीं, लोगों को उम्मीद है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें और नीचे आती हैं तो आने वाले समय में ईंधन सस्ता हो सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत की संभावना बढ़ने से बाजार में सकारात्मक माहौल बना है। इससे निवेशकों को उम्मीद है कि भविष्य में तेल की सप्लाई बेहतर हो सकती है। इसके अलावा दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में कच्चे तेल की मांग को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है जिससे कीमतों पर दबाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में WTI क्रूड फ्यूचर्स सितंबर वायदा 0.35 डॉलर यानी करीब 0.46 फीसदी गिरकर 75.42 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 74.66 डॉलर और ऊपरी स्तर 75.50 डॉलर प्रति बैरल रहा।
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price Today) में लगातार गिरावट बनी रहती है और अन्य आर्थिक परिस्थितियां भी अनुकूल रहती हैं तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) में कमी की संभावना बन सकती है। इससे आम वाहन चालकों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट और माल ढुलाई से जुड़े कारोबार को भी राहत मिलेगी। फिलहाल तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसलिए उपभोक्ताओं को अभी इंतजार करना होगा कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल की गिरती कीमतों का फायदा उन्हें मिलता है या नहीं।