भारत ने बहरीन में अपने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

भारत ने बहरीन में अपने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया

भारत ने बहरीन में अपने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया
Modified Date: March 9, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: March 9, 2026 8:36 pm IST

दुबई, नौ मार्च (भाषा) भारत ने बहरीन में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए सोमवार को एक परामर्श जारी कर क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने, उचित सावधानी बरतने और स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने एक परामर्श में कहा, ‘‘भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे बहरीन स्थित भारतीय दूतावास और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी अद्यतन जानकारी और सलाह का पालन करें।’’

परामर्श में कहा गया है कि बहरीन स्थित भारतीय दूतावास सामान्य रूप से कार्य कर रहा है।

यह परामर्श अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में हुए हमलों के मद्देनजर जारी की गई है। 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त रुप से हमला किया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच युद्ध जारी है।

दूतावास ने सलाह जारी करते हुए कहा कि फंसे भारतीय नागरिकों, विशेषकर पर्यटक या अल्पकालिक वीजा धारकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

भाषा रंजन नरेश

नरेश


लेखक के बारे में