भारतीय राजदूत ने एमटी जलवीर के बचाए गए चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की

Ads

भारतीय राजदूत ने एमटी जलवीर के बचाए गए चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 03:42 PM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 03:42 PM IST

दुबई, 15 जून (भाषा) ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने एमटी जलवीर के बचाये गए भारतीय चालक दल के 20 सदस्यों से सोमवार को मस्कट में मुलाकात की। यह मुलाकात चालक दल के सदस्यों की भारत वापसी से पहले हुई।

ग्यारह जून की घटना के बाद, ओमानी प्राधिकारियों के सहयोग से गिनी-बिसाऊ ध्वज वाले जहाज एमटी जलवीर के चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित तरीके से तट पर पहुंचाया गया था।

ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ओमान में भारत के राजदूत ने एमटी जलवीर के 20 भारतीय चालक दल सदस्यों से उनकी भारत वापसी से पहले मस्कट में मुलाकात की और उनके सुरक्षित तरीके से घर लौटने के लिए शुभकामनाएं दीं।”

ग्यारह जून 2026 को हुई घटना के बाद, चालक दल के सदस्यों को ओमानी प्राधिकारियों के सहयोग से सुरक्षित तरीके से बचाकर तट पर पहुंचाया गया था।

पोस्ट में कहा गया कि भारतीय मिशन संकट में फंसे भारतीय नागरिकों को तत्काल सहायता और सहयोग प्रदान करने, उनके कल्याण का ध्यान रखने तथा उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ओमान के एक बंदरगाह के पास टैंकर पर हमला होने के बाद उसके चालक दल के सदस्यों को बृहस्पतिवार को सुरक्षित निकाल लिया गया था। पिछले चार दिनों में यह ऐसी तीसरी घटना थी, जब ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले किसी वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी सेना द्वारा हमला किया गया था।

आठ जून को अमेरिकी बलों ने पालाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी मैरिवेक्स को निष्क्रिय कर दिया था। इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे। हालांकि, जहाज एमटी मैरिवेक्स के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया।

बुधवार को अमेरिकी बलों ने पालाऊ के झंडे वाले एक अन्य टैंकर एमटी सेटेबेलो पर हमला किया था, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से तीन की मौत हो गई थी।

बृहस्पतिवार को भारत ने कहा कि एमटी सेटेबेलो, एमटी मैरिवेक्स और एमटी जलवीर पर तीन अलग-अलग हमले ‘‘अमेरिकी नौसेना की ओर से किए गए थे।’’

भाषा तान्या मनीषा अमित

अमित