Reported By: Shailendra Singh
,भोपाल : Bhopal Contaminated Water Supply Issue इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद भी भोपाल जिला प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल के वार्ड 85 के झरनेश्वर कॉलोनी के लोगों को अभी भी दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है, ऐसा नहीं है इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन या नगर निगम को नहीं है। स्थानीय लोगों की तरफ से कई बार इसको लेकर शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक साल से इसी तरह का पानी आ रहा है। पिछ्ले साल इसी पानी के पीने से कई बच्चों को पीलिया हो गया था। Indore Water Deaths Administration Negligence हाल ही में नर्मदा लाइन डाली गई है जिससे पानी पानी टंकी तक पहुंचता है, वहां से घरों में सप्लाई किया जा रहा है। सुबह सुबह नलों से जो पानी आ रह है।
वह बेहद गंदा और बदबूदार है यही कारण है कि लोग अब टैंकर से पानी मांगा रहे है। लोगो का मानना है कि जो नई लाइन डाली गई है वह कही सीवेज से मिल गई है। जिसके चलते है दूषित पानी आ रहा है। सीवेज की हालत भी यह है कि चैंबर पूरी तरीके से लबालब है या तो सीवर का पानी सड़कों पर बह रह है या इमारतों के बेसमेंट में भर रहा है।